Bihar Bhulekh 2025 बिहार सरकार द्वारा विकसित एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जो किसानों और भूमि मालिकों को उनकी ज़मीन से संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन प्रदान करता है। इस पोर्टल की मदद से उपयोगकर्ता अपना खाता (RoR), खेसरा, जमाबंदी पंजी और भू-नक्शा जैसी महत्वपूर्ण भूमि जानकारी घर बैठे देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
भू-नक्शा (Bhu Naksha) सुविधा से नागरिक अपनी जमीन की सीमाएं, आकार और स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं। इससे भूमि विवादों में कमी आई है और पारदर्शिता बढ़ी है। लॉगिन करने पर उपयोगकर्ता भूमि से संबंधित दस्तावेज भी डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार में भूमि रिकॉर्ड का प्रबंधन अब डिजिटल और सुरक्षित प्रणाली से किया जा रहा है।
राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने Land Record Management System (LRMS) की शुरुआत की है, जिसके अंतर्गत biharbhumi.bihar.gov.in और parimarjan.bihar.gov.in जैसे पोर्टल लॉन्च किए गए हैं।
Bihar Bhumi Bihar Portal की प्रमुख सेवाएँ
पोर्टल के माध्यम से नागरिक निम्नलिखित सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं:
- अपना खाता (RoR) देखना
- दाखिल-खारिज आवेदन करना
- भू-नक्शा देखना
- जमाबंदी पंजी जांचना
- ऑनलाइन भू-लगान भुगतान
- LPC (Land Possession Certificate) आवेदन और स्थिति जांच
Bhulekh Bihar – अपना खाता RoR देखे
अपना खाता देखे पेज पर आने के बाद नक़्शे में से अपने जिला और अंचल चुने।
अपना खाता खोजने के लिये सूचि में से मौजा चुने बादमें दिये गए ५ विकल्पों में से एक चुनकर जानकारी दर्ज करे।
- मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखे
- मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देखे
- खाता संख्या से देखे
- खेसरा संख्या से देखे
- खाताधारी के नाम से देखे
उदाहरण के लिये हम खाता संख्या से देखे चुन रहे है बादमे जानकारी दर्ज करके खोजे।
अपना खाता (अधिकार अभिलेख) की प्रति आयेगी इसमें रैयत की जानकारी, खाता/खेसरा नंबर, खाताधारी संख्या, खेत चौहदी, किस्म जमीन और अन्य जानकारी मिल जायेगी डाउनलोड या प्रिंट करने के लिए Print पर क्लिक करे।
Bihar Bhulekh Map – ऑनलाइन भू-नक्शा देखें
- बिहार भू नक्शा यानि जमीन नक्शा देखने के लिये भू नक्शा बिहार पोर्टल पर जाये बादमे View Map पर क्लिक करे।
- District, Sub Div, Circle, Mouza, Survey Type, Map Instance, Sheet No. चुने बादमे नक़्शे में से प्लाट चुने या फिर सर्च करे उसके बाद Plot Info के निचे LPM Report पर क्लिक करे।
- आखिर में भू नक्शा एक pdf में खुल जायेगा यहाँ प्रिंट और उसे डाउनलोड कर सकते है।
दाखिल-खारिज आवेदन की स्थिति देखें
- Bihar Bhulekh पोर्टल पर “दाखिल-खारिज आवेदन स्थिति देखें” विकल्प चुनें।
- जिला, अंचल और वित्तीय वर्ष भरें।
- केस नंबर, डीड नंबर, मौजा या प्लॉट नंबर में से कोई एक विकल्प चुनें।
- “Search” बटन दबाएँ, आपकी आवेदन स्थिति प्रदर्शित होगी।
Jamabandi Bihar Bhulekh ऑनलाइन देखे
- जमाबंदी प्रति पेज पर अपना जिला और अंचल चुनके Proceed करे बादमे हल्का और मौजा चुने खोजने के लिये दिये गए ६ विकल्पों में से एक विकल्प चुनकार जानकारी दर्ज करे।
- भाग वर्तमान/पुष्ट संख्या वर्तमान
- रैयत का नाम से खोजे
- खाता नंबर से खोजे
- समस्त पंजी-२ को नाम के अनुसार खोजे
- प्लाट नंबर से खोजे
- जमाबंदी संख्या से खोजे
- उदाहरण के लिये हम यहा प्लाट नंबर से खोजे चुन रहे है बादमे कॅप्टचा कोड डालकर Search करे।
- जमाबंदी पंजी की सूचि आ जायेगी इसमें जमाबंदी पंजी के सामने दिये गए देखे आइकॉन पर क्लिक करे।
- जमाबंदी पंजी प्रति आयेगी इसमें जमीन/रैयत की जानकारी, अंतिम लगान का विवरण, जमाबंदी के विरुद्ध दाखिल ख़ारिज का विवरण और अन्य जानकारी मिलेगी इसका प्रिंट लेने के लिये Print पर क्लिक करे।
भू-लगान ऑनलाइन भुगतान प्रक्रिया
- biharbhumi.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएँ।
- “भू-लगान” विकल्प पर क्लिक करें, फिर “ऑनलाइन भुगतान करें” चुनें।
- लॉगिन करें (या नया रजिस्ट्रेशन करें)।
- जिला, मौजा, हल्का, भाग और पृष्ठ संख्या भरें।
- “देखें” पर क्लिक करें और “ऑनलाइन भुगतान करें” विकल्प चुनें।
LPC (Land Possession Certificate) आवेदन प्रक्रिया
होमपेज पर “ऑनलाइन एल० पी० सी० आवेदन करें” विकल्प पर क्लिक करें।
- parimarjanplus.bihar.gov.in पेज पर मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज कर “Sign In” करें।
- जिला और अंचल चुनकर “नया LPC आवेदन करें” पर क्लिक करें।
- रैयत नाम, प्लॉट नंबर या खाता नंबर से खोजें।
- आवेदन फॉर्म भरकर “Submit” करें।
LPC आवेदन की स्थिति देखने के लिए:
- “एल० पी० सी० आवेदन स्थिति देखें” पर जाएँ।
- जिला, अंचल और वर्ष चुनें।
- केस नंबर या मौजा/प्लॉट से खोजें।
- “Search” पर क्लिक करें — आवेदन की स्थिति प्रदर्शित होगी।
Bhulekh Bihar Portal पर उपलब्ध अन्य सेवाएँ
- जन शिकायत पोर्टल
- ऑनलाइन दाखिल-खारिज आवेदन
- ई-मापी (E-Maapi)
- भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय
- परिमार्जन एवं परिमार्जन प्लस सेवाएँ
- नागरिक लॉगिन
- भूमि न्यायाधिकरण
- आधार/मोबाइल सीडिंग जांच
- SMS अलर्ट सेवा
- राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली
- निबंधन के साथ दाखिल-खारिज फॉर्म
- सरकारी भूमि दाखिल-खारिज
- राजस्व मानचित्र वितरण सेवा
दाखिल खारिज (Mutation) के लिये ऑनलाइन आवेदन करे
- दाखिल खारिज़ के लिये ऑनलाइन आवेदन करना है तो Bihar Bhumi पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना है उसके लिये पर्सनल और पत्ते की जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करले बादमे बिहारभूमि पोर्टल पर लॉगिन करले।
- लॉगिन करने के बाद सर्विसेस मे से ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज आवेदन करे इस सर्विस को चुने।
- दाखिल खारिज ऑनलाइन आवेदन करने के लिये नीचे दी गई जानकारी दर्ज करे।
- आवेदक की जानकारी
- दस्तावेज की जानकारी
- खरीदने वाले की जानकारी
- बेचने वाले की जानकारी
- प्लाट की जानकारी
- दस्तावेज अपलोड
- जानकारी दर्ज करने के बाद दाखिल खारिज का आवेदन Submit करे बादमे प्रिंट निकाल ले इसके सात वाद संख्या दी जायेगी इससे आप दाखिल खारिज के आवेदन की स्थिति देख पायेंगे।
दाखिल खारिज (Mutation Status) की स्थिति देखे
- दाखिल खारिज की स्थिति देखे पेज पर आने के बाद जिला, अंचल और वित्तीय वर्ष चुनकर Proceed करे खोजने के लिए दिये गए विकल्पो से एक चुनकर जानकारी दर्ज करे।
- केस नंबर से खोजे
- डीड नंबर से खोजे
- मौजा से खोजे
- प्लाट नंबर से खोजे
- उदाहरण के लिए हम प्लाट नंबर से खोजे चुन रहे है बादमे कॅप्टचा कोड डालकर Search करे।
- म्युटेशन आवेदन की सूचि आयेगी सूचि के सामने दिये गए View आइकॉन पर क्लिक करे।
- म्युटेशन आवेदन की स्थिति आयेगी इसका आप प्रिंट निकाल सकते है और रिसीप्ट की कॉपी और रिजेक्शन नोटिस भी देख सकते है।
Land Records Available on Bihar Bhumi
| मुख्य सेवाएँ | अन्य सेवाएँ / जानकारी |
| अपना खाता देखें | आम सूचना |
| भू नक्शा बिहार | अपर समाहर्ता न्यायालय (दाखिल-खारिज पुनरीक्षण एवं जमाबंदी रद्दीकरण) |
| ऑनलाइन दाखिल-खारिज आवेदन करें | निबंधन के साथ दाखिल-खारिज का पत्र |
| दाखिल-खारिज आवेदन स्थिति देखें | भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय |
| ऑनलाइन एल.पी.सी. आवेदन करें | बिहार भूमि न्यायाधिकरण |
| एल.पी.सी. आवेदन स्थिति देखें | डिजिटल सेवा कनेक्ट के साथी लॉगिन करें |
| भू-लगान | Dashboard |
| परिमार्जन | बिहार भूमि संपर्क जानकारी |
| जमाबंदी पंजी देखें | Other Services |
| भू-मानचित्र | RTPS Bihar (आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र) |
| DCLR म्युटेशन अपील कोर्ट | EPDS Bihar (राशन कार्ड) |
| eLabharthi Bihar (Pension Payment Status) |
FAQ- Bihar Bhulekh
Q1. बिहार भूलेख (Bihar Bhulekh) क्या है?
Ans: बिहार भूलेख एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसे बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा विकसित किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक अपनी भूमि से संबंधित सभी रिकॉर्ड जैसे खाता, खेसरा, जमाबंदी पंजी और भू-नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं।
Q2. Bihar Bhulekh Portal पर अपना खाता कैसे देखें?
Ans: अपना खाता देखने के लिए biharbhumi.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएँ, “अपना खाता देखें” विकल्प चुनें, फिर जिला, अंचल और मौजा का चयन करें। अब खाता संख्या, खेसरा नंबर या खाताधारी का नाम दर्ज करें और “देखें” पर क्लिक करें।
Q3. Bihar Bhulekh Portal से कौन-कौन सी सेवाएँ उपलब्ध हैं?
Ans: इस पोर्टल पर कई सुविधाएँ उपलब्ध हैं जैसे – भूमि रिकॉर्ड देखना, भू-नक्शा देखना, दाखिल-खारिज आवेदन और उसकी स्थिति जांचना, जमाबंदी पंजी देखना, भू-लगान का ऑनलाइन भुगतान करना और LPC (Land Possession Certificate) के लिए आवेदन करना।


